लेखनी प्रतियोगिता -16-Jun-2023 पुस्तक
आधार छंद- चौपई
सृजन शीर्षक-पुस्तक
पुस्तक देती हमको ज्ञान, देखो छाया जगत विज्ञान।
करे अविष्कारों की खोज, मानव करे पढ़ाई रोज।।
मिटता घना सब अंधकार, करती जीवन को साकार।
बहे ज्ञान की देखो धार, सुगम सुदृढ़ बनता संचार।।
पुस्तक होती गीता वेद, कितने छुपते इसमें भेद।
निशदिन पढ़ लो तुम इंसान, भरे अथाह ज्ञान की खान।।
पढ़कर मिलता सबको ज्ञान, मानव बनता है शक्तिमान।
भरे सृष्टि में देखो प्राण, देख सकल होता निर्माण।।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया ✍️
Shashank मणि Yadava 'सनम'
17-Jun-2023 09:02 AM
Nice
Reply
Abhinav ji
17-Jun-2023 08:14 AM
Very nice 👍
Reply
madhura
17-Jun-2023 07:10 AM
very nice
Reply